Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)

अगर आप कंप्यूटर सिख रहे है या कप्यूटर की पढाई कर रहे है तो आपको कंप्यूटर के भाग/अंग (Parts of Computer) मुख्य रूप से तीन प्रकार के पता होने चाहिए !

1. इनपुट इकाई(input unit):-

यह प्रयोग कर्ता से डाटा एवं निर्देश प्राप्त करती है। स्वीकृत निर्देशों को मशीनी भाषा में बदलती है। यह प्रोसेसिंग के लिए परिवर्तित निर्देश सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट को देती है।

मान लीजिए कंप्यूटर पर कोई कार्य करना चाहते हैं तो सबसे पहले माउस का यूज करेंगे या फिर कीबोर्ड का यूज करेंगे तो यह इनपुट यूनिट/इनपुट डिवाइस कहलायेगा।

जब हम कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन देते हैं या जिसकी सहायता से कंप्यूटर में कोई डाटा डालते हैं वह इनपुट इकाई कहलाएगी। यह डाटा एवं निर्देश प्राप्त करती है इसी प्रयोग कर्ता से।

मान लीजिए कीबोर्ड की सहायता से 2 टाइप किया तो यह सबसे पहले कंप्यूटर में जाएगा यह कंप्यूटर में पहुंच गए हैं अब यह इनपुट इकाई कहलाएगा।

इनपुट डिवाइस वे होते हैं जिससे कुछ डाटा कंप्यूटर में जाता है। जैसे कीबोर्ड। हम कीबोर्ड पर कुछ भी टाइप करते हैं फिर वो टाटा कंप्यूटर में जाता है और फिर हमें आउटपुट मॉनिटर पर दिखाई देता है।। हमने कीबोर्ड पर टाइप किया और कंप्यूटर को बताया फिर कंप्यूटर में प्रोसेस कि तो जिस डिवाइस से हमें कंप्यूटर को बताना होता है बाहर से वो इनपुट डिवाइस होते हैं।

किसी कंप्यूटर में डाटा के प्रवेश में सहायता करने के लिए डिजाइन की गई कोई भी डिवाइस इनपुट डिवाइस के रूप में जानी जाती है। इनपुट डिवाइस डाटा को किसी भी सुविधाजनक एक्सटर्नल फॉर्मेट से बाइनरी कोड में परिवर्तित करता है। जो कंप्यूटर आंतरिक रूप से स्टोर और कुशलत पूर्वक उपयोग कर सकता है। कुछ पॉपुलर इनपुट डिवाइसेज_माउस, लाइट पेन, टच स्क्रीन, बारकोड आदि।

जब हम कंप्यूटर को किसी कार्य को करने के लिए आदेश देते हैं तो जिन डिवाइसों के माध्यम से हम आदेश देते हैं उन्हें इनपुट डिवाइस करते हैं। जैसे -कीबोर्ड, माउस ,माइक आदि।

परिभाषा:-वह यंत्र जिसके द्वारा डाटा इनपुट किया जाता है।

ऐसे यंत्र/उपकरण जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं और कंप्यूटर उस पर प्रोग्राम्स के अनुसार कार्य करता है, इनपुट कहलाता है।

लिस्ट ऑफ इनपुट डिवाइस:- (Parts of Computer)

Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)
Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)

कीबोर्ड:-

कीबोर्ड सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले इनपुट डिवाइस है। कीबोर्ड का हिंदी में मतलब कुंजीपटल होता है। कीबोर्ड का मुख्य उपयोग टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है। आमतौर पर कीबोर्ड में 105 की होते हैं।

पांच प्रकार के key होते हैं

Alphabet key(अल्फाबेट की):-A-z

संख्यात्मक कीkey:-0-9

फंक्शन कीkey:-F1-F12

कर्सर कंट्रोल कीkey:-ऐरो की key(<^>)

स्पेशल पर्पस कीkey:- कैप्स लॉक, शिफ्ट, टैब, स्पेस, डिलीट, इंटर, एस्कैप , कंट्रोल, स्क्रोल लॉक,।

#मोडिफायर कीkey

1. शिफ्ट

2. कंट्रोल

3.ऑल्ट की key

कीबोर्ड के बारे में विस्तार से पढने/जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

Mouse

यह इनपुट डिवाइस पॉइंट डिवाइस के कैटेगरी में आता है। क्योंकि इसका उपयोग मॉनिटर पर एक विकल्प को इंगित करने और चुनने के लिए किया जाता है। यह एक छोटा सा बॉक्स की तरह होता है जो कंप्यूटर से जुड़ा होता है और इसे टेबल पर चारों ओर घुमाया जा सकता है। स्क्रीन पर प्वाइंटर माउस की गतिविधियों का पालन करता है। माउस को जिस डायरेक्शन में ले जाएंगे प्वाइंटर भी उसी डायरेक्शन में जाएगा। माउस का उपयोग मेनू ओपन करने के लिए किया जाता है। टेक्स्ट एडिट करने के लिए, सेलेक्ट किया जाता है। स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट को मूव करने के लिए किया जाता है। इमेजेस और डायग्राम्स बनाने के लिए भी किया जाता है।

माउस को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है:-

Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)
Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)

मैकेनिकल माउस:-मैकेनिकल माउस के निचला सतह में रबर कोटेड बॉल लगा रहता है, जब हम माउस को मूव करते हैं तो रबर कोटेड बॉल रोटेट होता है और इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजता है। सिस्टम को जिसके वजह से कर्सर या pointer move करता है।

ऑप्टिकल माउस:-ऑप्टिकल माउस में डायोड का उपयोग किया जाता है। जिससे लाइट बीम निकलता है। लाइट बीम ही माउस का मोमेंट डिटेक्ट करता है। और इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजता है सिस्टम को जिसके वजह से कर्सर या पॉइंट मूव करता है।

माउस के बारे में विस्तार से पढने/जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसमें तीन बटन होते हैं:-

1. लेफ्ट बटन

2. राइट बटन

3. स्क्रोल बटन

Scanner

यह आपकी कंप्यूटर की आंखें हैं। स्केनर इमेज या प्रिंटेड टेक्स्ट को देख सकते हैं, तथा उन्हें बाइनरी कोड में ट्रांसलेट कर सकते हैं। अधिकांश स्केनर रिकॉर्डिंग द्वारा किसी पेज से डाटा कलेक्ट करते हैं कौन से क्षेत्र लाइट है और कौन से क्षेत्र डार्क हैं। स्केनर में एक कैमरा होता है जो हजारों cells से बना होता है। जिसे charge coupled device कहा जाता है।

प्रत्येक सीसीडी पता लगाती है की इमेज का एक छोटा सा हिस्सा या तो लाइट या डार्क है। यह इस डाटा को सीपीयू में प्रसारित करता है ताकि सीपीयू इमेज बनाता है। आजकल का स्केनर इतना सेंसिटिव होता है कि अलग-अलग कलर का भी पता लगा लेता है। इसका उपयोग टेक्स्ट और ग्राफिक्स को स्कैनिंग करने के लिए किया जाता है।

Microphone:-

यह भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। माइक्रोफोन को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है साउंड रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन एक ऐसा डिवाइस है जो आपकी आवाज को डिजिटल डाटा में परिवर्तित करता है।

Touch screens:-

एक प्रकार की डिसप्ले स्क्रीन जिसमें स्क्रीन को कवर करने वाला ट्रांसपेरेंट sensitive panel होता है। माउस या लाइट पेन जैसे pointing डिवाइस का उपयोग करने के बजाय आप इस screen पर ऑब्जेक्ट को point करने के लिए सीधे अपने अंगुली का उपयोग कर सकते हैं।

Light pen

यह भी pointing डिवाइस के अंतर्गत आता है लेकिन इसका उपयोग सिर्फ वीडियो डिस्प्ले के साथ किया जाता है। इसका उपयोग किसी ऑप्शन पर पॉइंट करके उसे सेलेक्ट किया जा सकता है और डायरेक्टली स्क्रीन पर figure बनाया जा सकता है।

लाइट पेन एक पेन जैसा डिवाइस होता है, इसके tip पर फोटो डिटेक्टर लगा होता है। डिटेक्टर स्क्रीन की चमक में परिवर्तन का पता लगा सकता है। जब पेन स्क्रीन पर किसी विशेष स्थान पर पॉइंट किया जाता है तो पॉइंट स्कैन हो जाता है और फोटो डिटेक्टर चमक में बदलाव को रिकॉर्ड करता है और कंप्यूटर को इलेक्ट्रिकल पल्सेस भेज देता है। कंप्यूटर इज इंफॉर्मेशन के साथ सटीक स्थान का पता लगा लेता है।

Touchpad

आजकल लगभग सभी लैपटॉप कंप्यूटर में टचपैड पॉइंट डिवाइस होता है। टचपैड की सतह के साथ आप अपना उंगली स्लाइड करके स्क्रीन कर्सर को मूव कर सकते हैं। पैड के नीचे बटन दिया होता है लेकिन अधिकांश टचपैड आपको पैड पर ही टैप करके माउस क्लिक करने की अनुमति देता है।

Joystick

इसका उपयोग गेम खेलने में किया जाता है। एक lever जो सभी डायरेक्शन में मूव करता है। और प्वाइंटर का मूवमेंट कंट्रोल करता है। और कुछ डिस्प्ले सिमबोल को भी कंट्रोल करता है। जॉय स्टिक भी एक माउस के समान होता है, सिवाय इसके कि माउस का कर्सर तुरंत हिलना बंद हो जाता है, लेकिन जॉय स्टिक के साथ प्वाइंटर लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ता रहता है जिस दिशा में जॉय स्टिक पॉइंट किया हुआ है।

प्वाइंटर को रोकने के लिए वापस जॉय स्टिक को अपराइट दिशा में लाना होता है। जॉय स्टिक का उपयोग अधिकतर गेम्स खेलने के लिए किया जाता है।

2. आउटपुट इकाई(output unit):- (Parts of Computer)

जब भी आप कंप्यूटर पर कुछ काम करते हैं तो इसके लिए आप कीबोर्ड ,माउस ,मॉनिटर आदि का इस्तेमाल करते हैं। कंप्यूटर के अंदर कोई भी डाटा एंटर करने के लिए आप जिन उपकरणों का इस्तेमाल करते हो वह इनपुट डिवाइस होती है। जैसे कि कीबोर्ड और माउस। अगर आपको आपके कंप्यूटर पर दिए गए डाटा को देखना हो या उसको कंप्यूटर से निकालकर पेपर पर प्रिंट आउट लेना हो तो आप जिन डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं वह आउटपुट डिवाइस होती है। जैसे कि मॉनिटर और प्रिंटर।

इस प्रकार आउटपुट डिवाइस वह हार्डवेयर डिवाइस होती है जिसे हम कंप्यूटर से डाटा या कोई दूसरा आउटपुट जैसे कि वॉइस लेने के लिए उपयोग करते हैं।

ऐसे उपकरण जो प्रोसेस के बाद रिजल्ट देते हैं या प्रदर्शित करते हैं आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं।

लिस्ट ऑफ आउटपुट डिवाइस (Parts of Computer)

Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)
Computer के भाग/अंग (Parts of Computer)

Speaker

स्पीकर एक आउटपुट डिवाइस है इसका प्रयोग संगीत सुनने के लिए किया जाता है।

Printer

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है। इसका प्रयोग प्रिंटेड कॉपी या हार्ड कॉपी निकालने के लिए किया जाता है।

प्रिंटर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:-

1.करैक्टर प्रिंटर(character printer):-

करैक्टर प्रिंटर एक बार में सिर्फ एक अक्षर छपता है यह 200 से 400 अक्षर प्रति मिनट छाप सकता है।

2. लाइन प्रिंटर(line printer):-

लाइन प्रिंटर एक बार में एक लाइन प्रिंट करते हैं यह 400 से 2000 लाइंस प्रति मिनट में छापते हैं।

3. पेज प्रिंटर(page printer):-

पेज प्रिंटर एक बार में पूरे पेज को प्रिंट करता है यह 1 मिनट में 800 से ज्यादा पेज छाप सकता है।

Printer के बारे में विस्तार से पढने/जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

Plotter:-

प्लॉटर एक आउटपुट डिवाइस है इसका प्रयोग ग्राफिक्स निकालने के लिए किया जाता है। या बड़े आकार के मैप्स डायग्राम्स डिजाइनिंग आदि निकालने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Monitor:-

मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस। इसको कंप्यूटर का स्क्रीन भी कहा जाता है। कंप्यूटर में दिए गए किसी भी कार्य का परिणाम हमें मॉनिटर पर ही दिखाई पड़ता है। मॉनिटर को विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है।

Monitor के बारे में विस्तार से पढने/जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

Projector:-

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है ।कंप्यूटर स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी चित्र, ग्राफिक्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाया जा सकता है।

Headphone

Light/led

Read Tips And Tricks For Computer

सीपीयू

CPU का मतलब है सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यह कंप्यूटर का दिमाक होता है मुख्यतः रूप से आपको बताऊ तो यह आपके कंप्यूटर को कई बड़े बड़े टास्क करता है !

CPU के बारे में विस्तार से पढने/जानने के लिए यहाँ क्लिक करें