कंप्यूटर आधुनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है अर्थात आजकल हमारे दैनिक जीवन के सारे कार्य कंप्यूटर पर आधारित हैं। फंडामेंटल यूजेस ऑफ कंप्यूटर और कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। हमारे देश के नेताओं से लेकर आम आदमी तक कंप्यूटर के प्रभाव से अछूते नहीं रहे, सभी क्षेत्र में कंप्यूटर के प्रयोग देखे जाते हैं। कंप्यूटर के बिना किसी भी कार्य को करना असंभव सा हो गया है।
भारतीय रेलवे कंप्यूटर के बिना आरक्षण प्रणाली को प्रभावशाली रूप से नहीं चला सकती है तथा विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी कंप्यूटर के प्रयोग किए जा रहे हैं कंप्यूटर के प्रयोग की सहायता से सभी शिक्षण संस्थान अपने कार्यों को बहुत कम समय में कर पा रहे हैं तथा कई संगठन अपने कार्यालय के प्रणाली का संचालन कंप्यूटर के द्वारा ही कर रहे हैं।
जैसा की आप सभी को पता होगा वर्तमान समय में बैंक के लेनदेन को भी कंप्यूटर के प्रयोग से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है तथा आजकल की टेलीफोन व्यवस्था भी संपूर्ण रुप से कंप्यूटर पर आधारित हो गई है। हम सभी घर बैठे टीवी के जो कार्यक्रम देखते हैं वह सभी कंप्यूटर द्वारा ही संपादित की जाती है और उन्हें हमारे तक पहुंचाने में भी कंप्यूटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फंडामेंटल यूजेस ऑफ कंप्यूटर
हमारा भारत देश से एक विकासशील देश है हमारे देश के प्रमुख समस्या बेरोजगारी है और बेरोजगारी को दूर करने के लिए भी कंप्यूटर में रोजगार के नए नए द्वार खोले हैं वर्तमान समय में भारत दुनिया में सॉफ्टवेयर के निर्यातकों में से एक है अर्थात कंप्यूटर के प्रयोग से रोजगार का क्षेत्र भी काफी अधिक बढ़ा है। तो चलिए हम जानते हैं कि कंप्यूटर के प्रयोग किन किन क्षेत्रों में किए जा रहे हैं कंप्यूटर के प्रयोग क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में चर्चा करते हैं।
जरुर पढ़ें – Computer क्या है?
घर और व्यक्तिगत कार्यों में कंप्यूटर का प्रयोग : कंप्यूटर इन हाउसहोल्ड एंड पर्सनल न्यूज़
सन 1970 में जब माइक्रो कंप्यूटर का विकास हुआ तो कंप्यूटर को घर के उपयोग में लाने की केवल कल्पना ही की जा सकती थी क्योंकि पहले के कंप्यूटर बहुत बड़े हुआ करते थे जिन्हें घर के उपयोग में लाना असंभव सा था, माइक्रो कंप्यूटर के विभिन्न छोटे आकार के और सुविधाजनक मॉडल हम अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए घरों में स्थापित कर सकते हैं। यह एक डेस्क पर एक ब्रीफकेस में रखा जा सकता है और इन्हें निम्नलिखित रूपों में घरों तथा व्यक्तिगत कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है।
रसोई में
इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसर और मेमोरी का रसोई संबंधी यंत्रों, जैसे माइक्रोवेव ओवन (microwave oven) में प्रयोग होता है।
कंप्यूटरीकृत कार
आधुनिक कारों में कंप्यूटर के द्वारा कई नियंत्रण किए जाते हैं जैसे कार मालिक की आवाज पहचान कर दरवाजा खुल जाना, पेट्रोल की उचित मात्रा की चेतावनी, कार की सतह को इच्छा अनुसार परिवर्तित करना, सड़क व शहर का मानचित्र उपलब्ध कराना आदि कार्य कंप्यूटर के द्वारा संचालित किया जाता है।
व्यक्तिगत रोबोट्स नौकर
रोबोट को केवल फैक्ट्रियों में खतरनाक कार्यों को करने वाला ही नहीं समझना चाहिए बल्कि इसे व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी नौकर बनाया जा सकता है। रोबोट कंप्यूटर द्वारा संचालित होता है जो एक यांत्रिक मानव के समान होता है।
घर से बैंकिंग और खरीदारी
इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम बैंक की एक ऐसी सुविधा है जिससे हम बैंक , यातायात एजेंसी और दुकानों से पैसों का लेनदेन घर में लगे कंप्यूटर की सहायता से कर सकते हैं। घर में लगा कंप्यूटर टेलीफोन लाइन से जुड़ा रहता है जिसका संपर्क इंटरनेट से होता है।
आधुनिक कुटीर उद्योग
आजकल कंप्यूटर ने सूचना को विक्रय योग्य एवं उपयोगी वस्तु बना दिया है, जिससे घर में चलाए जा सकने वाले व्यवसाय का उदय हुआ है। जैसे डीटीपी यह एक ऐसा व्यवसाय हैं जिसमें कंप्यूटर से प्रकाशन के कार्य घर में ही किए जा सकते हैं।
शिक्षा में कंप्यूटर
कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है कंप्यूटर के माध्यम से तेजी से गणना की जा सकती है तथा कंप्यूटर का शिक्षा में उपयोग बढ़ाने के लिए सबसे पहला प्रयास जॉन कैमेनी ने 1960 के दशक में किया, जब उन्होंने बेसिक कंप्यूटर भाषा का विकास किया तो यह भाषा जल्दी ही डॉर्टमाउथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों के जीवन का अंग बन गया।
कंप्यूटर सीखना
कंप्यूटर आजकल जनसाधारण का यंत्र है अर्थात यह एक उपकरण मात्र से एक संपूर्ण विद्या में परिवर्तित हो गया है, हर व्यक्ति कंप्यूटर के बारे में जानने के लिए इच्छुक है अर्थात आज के समय में सारे कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किए जा रहे हैं जिससे सभी लोगों को कंप्यूटर सीखना बहुत जरूरी हो गया है। इन्हीं कारणों से विश्वविद्यालय में नए-नए ट्रेड्स और पाठ्यक्रमों को लागू किया जा रहा है।
कंप्यूटर एक शिक्षक के रूप
कंप्यूटर असिस्टेंट इंस्ट्रक्शन कंप्यूटर का एक सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर को एक शिक्षक का रूप लेता है, उदाहरण के लिए माध्यमिक स्तर का विद्यार्थी कंप्यूटर में चल रहे हैं सीएआई में बीजगणित का अध्ययन करें तो सीएआई विद्यार्थी को कंप्यूटर की स्क्रीन पर बीजगणित का एक सवाल हल करने के लिए देगा, और यदि विद्यार्थी उसे सही हल करता है तो सीएआई दूसरा सवाल हल करने को देगा।
समस्या समाधान
अध्ययन में कई कठिन समस्याएं आती हैं कठिन समस्याओं को कंप्यूटर सरल कर देता है अर्थात कंप्यूटर किसी भी समस्या के हल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। कंप्यूटर एक समस्या के हल के लिए अनेक व्यक्तियों के तर्कों का उपयोग तेजी से कर देता है जिससे समस्या शीघ्र ही हल हो जाता है।
प्रशिक्षण तथा परीक्षा में कंप्यूटर
वर्तमान समय में कई परीक्षाओं को कंप्यूटर के माध्यम से संचालित किया जाता है अर्थात विद्यार्थियों को परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से देनी होती है। आजकल प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा कई ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन, चरण कॉरपोरेशन द्वारा उनके उत्पादों पर प्रशिक्षित किए जा सकते हैं। आप ऑनलाइन द्वारा लिए जाने वाले परीक्षा में बैठ सकते हैं और उसमें सफल होने पर उनसे डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।
मनोरंजन में कंप्यूटर
कंप्यूटर आज मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन है कंप्यूटर सबसे अधिक मनोरंजन करने वाले यंत्रों में से एक हैं। कंप्यूटर में हम मनोरंजन के लिए फिल्म, गाने तथा वीडियोस आदि सुन और देख सकते हैं तथा इसके अलावा हम कई महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित जानकारियों से परिपूर्ण या वीडियो भी देख सकते हैं।
खेल
कंप्यूटर में हम मनोरंजक और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले खेलों का आनंद ले सकते हैं, कंप्यूटर में आप कई तरह के खेल खेल सकते हैं जो आपकी मेमोरी के क्षमताओं को बढ़ाने में सहायता प्रदान कर सकता है ।
म्यूजिक
संगीतकार एक कंप्यूटर जिसे इलेक्ट्रॉनिक सिंथेसाइजर कहते हैं इसे संगीत के लिए कंप्यूटर के कार्य में लाया जाता है। यह आवाज रिकॉर्ड करता है तथा पुराने धुनों को मेमोरी में से देता है। कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र के बेस तैयार किए जाते हैं।
वैज्ञानिक शोध में कंप्यूटर
कंप्यूटर का प्रयोग मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए भी किया जाता है मौसम का अनुपात लगाने के लिए, वर्तमान मौसम की स्थिति के डाटा कंप्यूटर में इनपुट किए जाते हैं। जिसकी भूतकाल के मौसम के स्थितियों से कंप्यूटर तुलना करता है। मौसम की भविष्यवाणी की प्रक्रिया 24 घंटे चलती है इसमें डाटा की संख्या अधिक होती है इसलिए इस कार्य के लिए सुपर कंप्यूटर का राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किया जाता है।
अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष यान में सवार कराके हम कंप्यूटर की सहायता से उन्हें अंतरिक्ष यात्रा करवाते हैं, इस कार्य में जटिल खगोलीय घटनाएं होती हैं जो खगोलीय पिंडों की दूरियों का आकलन आदि कंप्यूटर ही शुद्धता से कर सकता है।
चिकित्सीय जांच में कंप्यूटर
कंप्यूटर हमें स्वास्थ्य और दीर्घायु बनाने के लिए अथक प्रयास करता है कंप्यूटर के चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है इसके कारण आज कई लोगों के स्वास्थ्य के बारे में सही सही जानकारी पता लगाया जा सकता है और लोगों के स्वास्थ्य को सही किया जा सकता है।
कंप्यूटर असिस्टेंट डायग्नोसिस
यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें हार्डवेयर अथवा सॉफ्टवेयर चिकित्सकों को रोगियों के परीक्षण में सहायता प्रदान करते हैं। रोगी के लक्षणों को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है तथा सॉफ्टवेयर इस रोगी के लक्षणों की तुलना अब तक के पिछले रोगियों के कंप्यूटर में स्टोर लक्षणों व रोगों से करते हैं और रोग का पता लगाते हैं।
कंप्यूटेड टोमोग्राफी-
जो एक ऐसी सुविधा है जिसमें कैट स्कैनिंग की जाती है इसमें एक्सरे, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मिलकर रोगी के आंतरिक अंगों का त्रिविमीय चित्र प्रस्तुत करते हैं। चिकित्सक इस क्षेत्र से रोगी के रोग को अधिक शुद्धता से जांच करते हैं।
कंप्यूटराइज्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम –
यह नर्सिंग सहायता है जिससे गंभीर अवस्था के रोगी का लगातार परीक्षण किया जाता है और रोगी के हृदय गति, तापमान और रक्तचाप में प्राणघातक बदलाव को सलाम से सूचित किया जाता है। यह सभी सिस्टम कंप्यूटर के द्वारा ही संचालित होता है आजकल कंप्यूटरों का उपयोग विकलांगों के लिए भी किया जा रहा है। ऐसे पोर्टेबल कंप्यूटर तैयार किए गए हैं जो मानव की आवाज से निर्देश प्राप्त करते हैं यहां तक की नेत्रहीनों के लिए भी कंप्यूटर तैयार किए गए हैं।
कंप्यूटर सूचना प्रौद्योगिकी में –कंप्यूटर के क्षेत्र के विस्तार होने से एक नई प्रौद्योगिकी / टेक्नोलॉजी का जन्म हुआ है जिसे सूचना प्रौद्योगिकी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) कहते हैं। कंप्यूटर सूचना प्रौद्योगिकी में किस तरह से उपयोगी है इसके लिए हम कुछ बिंदुओं को देखते हैं
जरुर पढ़ें – Computer में Dialog Box क्या है
इंटरनेट
इंटरनेट कंप्यूटर का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है जो दुनिया भर के कंप्यूटर नेटवर्क इंटरनेट से जुड़ा होता है और हम कहीं से भी घर बैठे अपने कंप्यूटर से वांछित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति, खेल, सिनेमा, संगीत, स्वास्थ्य, चिकित्सा, विज्ञान, कला तथा संस्कृति आदि लगभग सभी विषयों पर विविध सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध होता है।
इंटरनेट के माध्यम से हम अपना मनपसंद विषय चुनकर सर्च इंजन सॉफ्टवेयर पर टाइप करके जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। सभी जानकारी सर्च इंजन सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर उपलब्ध होते हैं।
इसे जरुर पढ़ें – इंटरनेट(Internet) क्या है?
ई बिजनेस
कंप्यूटर में ऑपरेशंस इलेक्ट्रॉनिक विधि से होते हैं, आधुनिक बिजनेस जो कंप्यूटर और इंटरनेट के सहायता से किया जाता है उसे ई बिजनेस या इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस कहा जाता है। यह बिजनेस एक विषय ई-कॉमर्स के अंतर्गत आता है।
निष्कर्ष
हमने यहां पर कंप्यूटर के प्रयोग क्षेत्र के बारे में जानकारी दिया है अगर आप हमारे इस लेख को पढ़ते हैं तो कंप्यूटर का प्रयोग कहां कहां किया जा सकता है इन सभी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यदि आपको कंप्यूटर से जुड़ा इसी तरह का कोई भी टॉपिक से संबंधित जानकारी प्राप्त करना है तो आप हमारे साथ बने रहे।