Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen in 2022

हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने लैपटॉप या Computer mein Hindi typing kaise karen.

लैपटॉप या कंप्यूटर में हिंदी में टाइपिंग करने के लिए आपको एक टूल डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है गूगल इनपुट टूल, इस टूल को डाउनलोड करने के लिए-

Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen
Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen

तरीका 1: Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen

Google input tool को डाउनलोड कैसे करें:-

1.गूगल इनपुट टूल्स को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउज़र में जाना है।

2. इसके बाद आपको ब्राउजर पर सर्च बार में Google Hindi input rajya bhasha लिखकर सर्च करना है।

3. अब आपके सामने इस टूल का ऑफिशियल लिंक सबसे ऊपर आ जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

4. क्लिक करने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगा, ओपन होने के बाद आपको नीचे की ओर स्क्रोल करना है।

5. अब आपके सामने गूगल इनपुट को डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा, आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का जो भी विंडो वर्जन है उसे आपको यहां से डाउनलोड कर लेना है।

अगर आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का बिट वर्जन पता नहीं है, कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का कौन सा वर्जन है तो इसके लिए आपको चेक करने के लिए –

फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करना है इसके बाद आपको this PC को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको कहीं पर राइट क्लिक करना है राइट क्लिक करने के बाद आपके पास प्रॉपर्टीज का ऑप्शन आएगा उस पर आपको क्लिक करना है।

इसके बाद आपको आपके कंप्यूटर में जो भी विंडोज होगा पता चल जाएगा।

6. डाउनलोड करने के लिए आपको आई एम नॉट रोबोट (I am not Robot) पर टिक कर देना है, जिसके बाद वेरीफाई हो जाएगा ,इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना है।

7. इसके बाद गूगल इनपुट फाइल डाउनलोड होना स्टार्ट हो जाएगा, डाउनलोड होने के बाद आपको इस सेटअप फाइल को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर लेना है।

8. जो परमिशन आपको मांगेगा उस पर एलाऊ कर देना है और इंस्टॉल होने के बाद आपको फिनिश पर क्लिक कर देना है।

9. गूगल इनपुट टूल इंस्टॉल होने के बाद आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं।

इससे जुड़े अन्य लेख :-

इंग्लिश टाइपिंग से हिंदी टाइपिंग में कन्वर्ट कैसे करें:-

अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करने के लिए आपको एम एस वर्ड या जिस भी फाइल में आप टाइपिंग करना चाहते हैं उसे ओपन कर ले।

ओपन होने के बाद आप टाइपिंग करेंगे तो वह इंग्लिश में होगा, हिंदी में टाइपिंग करने के लिए आपको कंप्यूटर के स्क्रीन में नीचे इंग का ऑप्शन दिखाई देता है उस पर आपको क्लिक करना है, इसके बाद आपको हिंदी लैंग्वेज को सेलेक्ट कर लेना है।

इसके बाद आप जब भी इंग्लिश में टाइपिंग करेंगे तो वह हिंदी में कन्वर्ट हो जाएगा। तो इस प्रकार से आप इंग्लिश में टाइप करके उसे हिंदी में कन्वर्ट कर सकते हैं।

Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen
Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen

तरीका 2: Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen

Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen:-

यदि आप बिना सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन के हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे-

1. बिना किसी एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिंदी टाइपिंग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने विंडो 10 के start menu के सेटिंग में जाना है।

2. सेटिंग में जाने के बाद आपको वहां time and language के सेटिंग का ऑप्शन आएगा उस पर आपको क्लिक करना है।

3. क्लिक करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में region and language ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको ऐड लैंग्वेज(add language) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

4. जैसे ही आप ऐड लैंग्वेज के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो वहां आपको बहुत सारे लैंग्वेज दिखाई देंगे, जिसमें आपको हिंदी भाषा को सेलेक्ट करना है।

5. हिंदी भाषा सेलेक्ट करने के बाद इंग्लिश के नीचे हिंदी लिखा होगा उस पर आपको क्लिक करना है।

6. अब आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे set us default, options, remove इन तीनों में से आपको options पर क्लिक करना है।

7. इसके बाद एड कीबोर्ड के ऑप्शन पर जाना है और Hindi India Devanagari inscript को सेलेक्ट करना है।

अब आप अपने कंप्यूटर ,लैपटॉप में एमएस वर्ड या नोटपैड में हिंदी में टाइप कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो यह एक महत्वपूर्ण तरीका था जिसकी मदद से आप किसी भी पीसी पर हिंदी में टाइप कर सकते हैं। आशा करता हूँ कि आपको Computer Mein Hindi Typing Kaise Karen पसंद आया होगा।

इससे जुड़े अन्य लेख :-