Dialog Box एक आयताकार विंडो होता है जिसका प्रयोग कंप्यूटर में अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए करते है, Dialog Box बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं इसका प्रयोग करके ही हम अपने कार्य को कंप्लीट कर पाते हैं।
यह एक विशेष प्रकार का विंडो होता है, और Dialog Box यूज़र से वार्तालाप करता है। विंडो के अंतर्गत कोई भी मिनिमाइज और मैक्सिमाइज का बटन नहीं होता है, इसमें केवल क्लोज बटन और हेल्प बटन का प्रयोग दिया होता है।
Dialog Box के फीचर(features of Dialog Box):-
- इसमें विभिन्न ऑप्शन का चेकिंग करना होता है।
- किसी कार्य को करने या उसे जारी रखने के लिए आवश्यक सूचना Dialog Box के अंतर्गत दिया जाता है।
- मेनू में दिए गए कई सारे ऑप्शन में से एक ऑप्शन को सेलेक्ट करने को कहता है।
- इंस्ट्रक्शन का कॉलम करने में अगर कोई गलती हुई हो तो Dialog Box के द्वारा उसकी जांच कर सकते हैं यह चेतावनी देता है ।
- सिस्टम में कोई प्रॉब्लम आने पर हमें सावधान करने के लिए एक Dialog Box ओपन हो जाता है।
Dialog Box के प्रकार – types of Dialog Box:-
Text box (टेक्स्ट बॉक्स):-
यह एक टेक्स्ट बॉक्स होता है, जिसमें हम किसी भी टेक्स्ट को टाइप कर सकते हैं। जैसे कि-फाइल नेम, टेक्स्ट बॉक्स में फाइल के नाम को लिखते हैं।
List box (लिस्ट बॉक्स):-
एक बॉक्स जो अनेक विकल्पों की सूची के साथ हो उसे लिस्ट बॉक्स कहते हैं ।
Push button (पुश बटन):-
वह सभी चिन्ह तथा Dialog Box जिनको क्लिक करने से कुछ निर्देशों की समाप्ति हो जाती हैं उसे पुश बटन कहते हैं। उदाहरण,ok & cancel.
Check box (चेक बॉक्स):-
चेक बॉक्स आयताकार बटन होते हैं जो पहली बार क्लिक करने पर ऑन तथा दूसरी बार क्लिक करने पर ऑफ होता है।
Radio button (रेडियो बटन):-
ये गोलाकार बटन होते हैं, जिन्हे क्लिक करने पर वृत्त के बीच में डॉट बिंदु प्रदर्शित होता है। इसमें कई सारे विकल्प होते हैं जिनमें एक समय में किसी एक को ही सेलेक्ट कर सकते हैं।
Spinner (स्पिनर):-
स्पिनर ऐसे बटन होते हैं जिनके राइट साइड में दो तीर के चिन्ह होते हैं, इसका प्रयोग संख्या को बढ़ाने घटाने के लिए करते हैं।
ड्रॉप डाउन लिस्ट बॉक्स अथवा कॉन्बो बॉक्स:-
यह विशेष प्रकार के बॉक्स होते हैं, जिनके दाएं तरफ तीर के चिन्ह होते हैं और जिनमें विकल्पों की सूची होती है, जिन्हें ऊपर नीचे ड्रॉप कर ऑप्शन को देखकर सिलेक्ट करते हैं।
Dialog Box के एलिमेंट (elements of Dialog Box):-
Command buttons :-
इसमें तीन बटन दिए होते हैं,ok, cancel, apply,
Apply – इसमें दिए हुए जिस फीचर को लागू करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके अप्लाई पर क्लिक कर देंगे तो लागू हो जाएगा।
Ok – अगर आपको finish करना है तो ओके के बटन पर क्लिक करेंगे तो finish हो जाएगा या किसी चीज का आदेश देना , कंप्लीट हो चुका है का तो भी उसके लिए ok के बटन पर क्लिक करने पर हो जाएगा।
Cancel – अगर यहां से कुछ भी नहीं करना चाहते हैं तो कैंसिल के बटन पर क्लिक करते हैं।

Drop down list:-
ड्रॉप डाउन लिस्ट में जाकर कोई भी एक सेलेक्ट कर सकते हैं।
Option buttons:-
कई ऑप्शन में से एक ऑप्शन को सेलेक्ट करने के लिए ऑप्शन बटन का प्रयोग किया जाता है, इसके द्वारा कोई एक स्पेशल ऑप्शन को सिलेक्ट किया जा सकता है।
Spin control buttons:-
यहां संख्यात्मक पैरामीटर से भरा होता है, इसमें कुछ संख्याएं होती है जो एरो को अप करने से बढ़ती है और नीचे की तरफ डाउन करने से घटती हैं।
Text boxes:-
इसमें हम कोई भी टेक्स्ट लिख सकते हैं, अगर हम Dialog Box में किसी टेस्ट को देखना चाहते हैं तो वहां जब माउस का पॉइंटर ले जाएंगे तो कर्सर का रूप धारण कर लेता है।
Check boxes:-
इसमें में दिए गए ऑप्शंस को चेक करना है को सेलेक्ट करके रिप्लाई के बटन पर क्लिक कर देंगे तो यह लागू हो जाएगा।
Tab sheet:-
यदि Dialog Box के अंतर्गत बहुत सारे ऑप्शन होते हैं तो टैब के माध्यम से उनको एक कैटेगरी डिवाइड किया जाता है।
List boxes:-
इसमें एक खुद का मैनेज होता है, यहां दिए हुए तीनों ऑप्शन को मिलाकर लिस्ट टेक्स्ट बॉक्स कहा जाता है।
Help button:-
हेल्प बटन पर क्लिक करने पर इससे संबंधित सूचनाएं रहते हैं, जिसे पढ़कर और समझ कर इसका यूज कर सकते हैं।
पेन ड्राइव क्या है? – What is pen drive
Dialog Box कीबोर्ड शॉर्टकट की(Dialog Box keyboard shortcut key of computer):-
- टैब के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए ctrl + Tab का उपयोग किया जाता है।
- टैब के माध्यम से पीछे जाने के लिए Ctrl +shift+ Tab की का इस्तेमाल किया जाता है।
- ऑप्शन के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए Tab की का उपयोग किया जाता है।
- ऑप्शन के माध्यम से पीछे जाने के लिए shift+ tab key का उपयोग करते हैं।
- Corresponding ऑप्शन को सिलेक्ट करने के लिए Alt + underlined letter का यूज कर सकते हैं।
- और बटन के लिए इंटर प्रेस कर सकते हैं।
- यदि सक्रिय विकल्प एक चेक बॉक्स है तो चेक बॉक्स सेलेक्ट करने और क्लियर करने के लिए स्पेस बार का इस्तेमाल किया जाता है।
- यदि सक्रिय विकल्प बटन का एक समूह है तो इसके लिए Arrow key का यूज किया जाता है।
- विंडो हेल्प के लिए F1 की का प्रयोग करते हैं।
- Active program के लिस्ट के लिए F4 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
You May Like This